Search This Blog

September 19, 2016

श्रद्धांजलि ( भारतीय वीर शहीद )


Militants attack Indian army base in Kashmir 'killing 18'  on 18/09/2016


भारत माता के उन सभी वीरो के लिए समर्पित जो वीरता को प्राप्त कर अपना एवं अपने देश के प्रति कर्तव्यता को निभाते चले गए।

वीर तू अखंड है ,वीर तू अनंत है ।
तुझमे वीरता कितनी , कितना तू प्रचंड है ।
नहीं झुका तेरा सर कभी ,न झुका तेरा गर्व है
जंग में भी तू यु खड़ा ,जैसे मना रहा कोई पर्व है ।
भारत की रक्षा में बैठा , हर एक वीर महान है।
जिसने वॉर किया  पीछे से , वो भी क्या इंसान है ?
बुजदिल है तू सुन आतंकी,क्या तुझपे हमारा कोई क़र्ज़ है।
जिसको तूने गोली मारी ,अदा किया उसने अपना फ़र्ज़ है ।
लेकिन ये एक बात समझ ले, अपनी तू औकात समझ ले ।
पीछे से जो वॉर किया है ,कायरता का परिणाम दिया है।
दम अगर है तो आगे से आजा ,फिर देख तेरा अंजाम क्या होगा।
एक ही तुझपे भारी होगा , तेरे लिए वो काफी होगा ।
लहू तेरा कुछ बहेगा ऐसे , नाले में कालिख हो जैसे।
वीर हमारे शहीद हुए कल ,उनके लिए मशाल जलेंगे ।
आज तूने अठारह को मारा , कल अठारह सौ खड़े मिलेंगे ।
गोली खाकर चले सीने पे ,चूमे भारत माता के चरण है।
भारत माँ के शहीद बेटो को,मेरा सत सत बार नमन है ।
मेरा सत सत  बार नमन है ।।




September 16, 2016

क्षमा

क्रोध , क्लेश, बेर ,अभिमान
ये है सबसे बड़े अज्ञान ।
जीवन बहुत  ही कठिन साधना
अकेले चलना नहीं आसान ।
क्षमा किसी को करके देखो
क्षमा बड़ी बलवान ।
अमित करे ये क्षमा याचना
क्षमा करो जजमान ।



September 13, 2016

माँ

माँ  ... माँ जीने की आस है
माँ बहुत ही खास है
माँ में एक प्यारा सा एहसास है
माँ को पढ़कर देख अमितवा
माँ ही विज्ञान माँ ही इतिहास है।
माँ ही तेरी जन्म जननी
माँ ही तेरी भाग्य विधाता।
ईश्वर का दूजा नाम है माता
माता तेरे कई स्वरुप दुर्गा ,काली ,भारत माता ।
तेरे जो गुणगान है गाता
भव सागर से वो तर जाता ।
माँ की ऊँगली थाम चला जो
गिरा नहीं तेरे साथ चला जो ।
गोद उठाया ,गले लगाया ,सिखाया जीने का पाठ
धन्य हो गया बच्चा तेरा ,तू है जिसके साथ ।
माँ शब्द अज़र है माँ तू अमर है।
माँ जीन की क्षमता है माँ मेरी ममता है
माँ को छूकर तुझको हर पल ,कुछ न कुछ तो ख़ास मिलेगा
उसके छूने से हर पल ही , एक नया एहसास मिलेगा ।
माँ के चरणों में ही तुझको ,अल्लाह मिलेगा राम मिलेगा
माँ की आँखों में देख जरा तू , तुझको पूरा ब्रहमाण मिलेगा।





फनाह

दिल दिया है दिल की बात कहूंगा
प्यार की हर सुबह कहूंगा
प्यार की हर शाम कहूंगा
धड़कने बड़ा दी है तुमने इस कदर मेरी
के ये दर्द ए दिल हम सेह नहीं पाएंगे ।
कुछ वक़्त और  साथ रहे तुम दिल में मेरे
तो सच कहते है प्यार में तेरे फनाह हो जाएंगे ।



इक बादल

बादलो को देख रहा था
तमन्ना ए चाँद की थी ।
बस एक बूंद का इंतज़ार था
लगता था बारिश होगी ।
पर वो बादल ऐसा फटा
छाई ऐसी काली घटा ।
पानी की हर बून्द को तरसे
गरजे बादल कभी न बरसे ।
और जो दिख रहा था चाँद हमे ...
जो दिख रहा था चाँद हमे..
वो तो बस एक जुगनू निकला ।।