Militants attack Indian army base in Kashmir 'killing 18' on 18/09/2016
वीर तू अखंड है ,वीर तू अनंत है ।
तुझमे वीरता कितनी , कितना तू प्रचंड है ।
नहीं झुका तेरा सर कभी ,न झुका तेरा गर्व है
जंग में भी तू यु खड़ा ,जैसे मना रहा कोई पर्व है ।
भारत की रक्षा में बैठा , हर एक वीर महान है।
जिसने वॉर किया पीछे से , वो भी क्या इंसान है ?
बुजदिल है तू सुन आतंकी,क्या तुझपे हमारा कोई क़र्ज़ है।
जिसको तूने गोली मारी ,अदा किया उसने अपना फ़र्ज़ है ।
लेकिन ये एक बात समझ ले, अपनी तू औकात समझ ले ।
पीछे से जो वॉर किया है ,कायरता का परिणाम दिया है।
दम अगर है तो आगे से आजा ,फिर देख तेरा अंजाम क्या होगा।
एक ही तुझपे भारी होगा , तेरे लिए वो काफी होगा ।
लहू तेरा कुछ बहेगा ऐसे , नाले में कालिख हो जैसे।
वीर हमारे शहीद हुए कल ,उनके लिए मशाल जलेंगे ।
आज तूने अठारह को मारा , कल अठारह सौ खड़े मिलेंगे ।
गोली खाकर चले सीने पे ,चूमे भारत माता के चरण है।
भारत माँ के शहीद बेटो को,मेरा सत सत बार नमन है ।
मेरा सत सत बार नमन है ।।
No comments:
Post a Comment